गाज़ियाबाद, दिसम्बर 2 -- लोनी। न्यू विकास नगर कॉलोनी स्थित बृहस्पति चौक के पास लगे खंभे पर लटकते बिजली के तारों से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि तारों में शॉर्ट सर्किट होने से हादसे का खतरा रहता है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। नगर पालिका परिषद के वार्ड चार स्थित न्यू विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले लोग विद्युत पोल की समस्या से परेशान है। कॉलोनी स्थित बृहस्पति चौक के पास विद्युत आपूर्ति के लिए पोल पर बड़ी संख्या में तार लगे हुए है। पोल पर तारों की अधिकता के चलते आए दिन शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना बनी रहती है। कॉलोनी निवासी चंदन गुप्ता का कहना है कि तारों के लटकते जाल से हादसे की आशंका बनी हुई है। विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल सका है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.