बरेली, मार्च 8 -- बरेली। विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पेंशनर्स के घरों में रियायती बिजली की सुविधा को समाप्त करते हुए मीटर लगाए जाने का विरोध किया है। अति. महासचिव ओमदेव बरतरिया ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने इस कार्रवाई को 25 जनवरी 2000 के समझौते के विपरीत बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के विघटन के फलस्वरूप सेवा शर्तों में ऐसा कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा जो उप्र राज्य विद्युत परिषद में लागू सेवा शर्तों में कम लाभकारी हो। इसके साथ ही मिल रहीं सभी सुविधाएं यथावत लागू रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.