बदायूं, मार्च 23 -- विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने विद्युत उपकेंद्र मीराजी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर व कबूलपुरा गौटियां में बिजली चोरी रोकने व बकाया बिल की वसूली के लिए छापेमारी की। इस दौरान आठ बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं दो उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। अभियान के दौरान डेढ़ लाख रुपये की वसूली की गई। विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर के मोहल्ला शहवाजपुर और कबूलपुरा गौटियां में छापेमारी की। छापेमारी से बिजली चोरों व बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ कोतवाली वाहिद खां,अवर अभियंता चंद्रमणि गौतम की अगुवाई में विद्युत निगम व विजिलेंस की संयुक्त टीम शनिवार दोपहर शहवाजपुर और कबूलपुरा गौटियां पहुंची। टीम ने यहां घर-घर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो उपभोक्ताओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.