शामली, मई 29 -- विकासखंड क्षेत्र के गांव डून्डूखेडा के बिजली घर पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विद्युत तार बदलवाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को विकासखंड क्षेत्र के गांव डून्डूखेडा बिजली घर पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गांव में दर्जनों किसानों के खेतों के ऊपर से एचटी लाइन जा रही है। लाइन विद्युत पोल से नीचे झुकी हुई है किसान कई बार हादसों के शिकार हो चुके हैं शिकायत के बावजूद भी विद्युत विभाग कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्दी निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान यूनियन के ब्रह्मपाल नाला, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.