कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर देहात। रूरा थाना में 23 जनवरी 2002 को काशीपुर के राजेश कुमार पुत्र धनीराम के कब्जे से 2700 मीटर चोरी का विद्युत तार बरामद होने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद एसीजेएम प्रथम ने अरोपित पर दोष सिद्ध होने के कारण कोर्ट उठने तक की सजा सुनाने के साथ 8 सौ रुपये जुर्माना किया। इसी तरह 14 जनवरी 2002 को दर्ज तार चोरी के एक अन्य मुकदमें में कोर्ट ने आरोपित को पंद्रह सौ रुपये जुर्माना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...