रामगढ़, मार्च 20 -- श्री रामनवमी महासमिति रामगढ़ की ओर से बुधवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार को आवेदन सौंपा गया है। इसका नेतृत्व महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव उर्फ भोपाली और महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मुख्य संरक्षक राजेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। ज्ञापन मे उन्होंने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में खुलेआम मांस बेचा जा रहा है, जो नियम के विरूद्ध है। उन्होंने रामनवमी पूजा के दौरान खुलेआम बेचा जा रहा मांस पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा एक अप्रैल को शहर में आयोजित भव्य शोभायात्रा को लेकर विद्युत तार को दुरुस्त करवाने की मांग की। मौके पर महासमिति ने उपायुक्त रामगढ़ को आमंत्रण पत्र सौंपा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.