मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- कस्बे के विद्युत जेई शिवकुमार ने टीम के साथ बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस दिए। साथ ही उनसे बिल जमा कर छूट का लाभ उठाने की अपील की। विद्युत विभाग बुढ़ाना के जूनियर इंजीनियर शिवकुमार ने कस्बे में सैकड़ों बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि बिजली के बिलों में भारी छूट आ गई है। जिन उपभोक्ताओं ने मार्च 2025 से पहले बिल जमा किया है। वे सभी उपभोक्ताओं अपने बिल में ब्याज की छूट कराकर अपना बिल जमा करा दें। घरेलू 2 किलोवाट व कॉमर्शियल 1 किलोवाट के उपभोक्ताओं को एक मुश्त बिल जमा कराने पर मूल में भी 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...