देवरिया, जनवरी 6 -- रामपुर कारखाना। एक मुश्त समाधान योजना का एक महीना पूरा होते ही विद्युत विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को पांडेय चक उपकेंद्र के अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज लोगों की जांच शुरू की। टीम ने बैकुंठपुर में तीन, गौरा में दो, पांडेय चक चौराहे पर तीन, बिशुनपुर तिवारी टोला में दो और नगर पंचायत रामपुर कारखाना में तीन लोगों की बिजली काट दी। विद्युत विभाग के बिजली काटते ही उपभोक्ता उप केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए। तेरह उपभोक्ताओं में से पांच लोगों ने अपना बकाया बिल जमा कर दिया। अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों ने विद्युत बिल जमा कर दिया, उनकी बिजली बहाल कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.