चतरा, फरवरी 19 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को कनीय विद्युत अभियंता तरुण कुमार ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर विद्युत चोरी के मामले में सात लोगों पर स्थानीय थाना पत्थलगड्डा में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। बताते चले कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी रांची के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। यह छापामारी पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के नावाडीह, बेलहर, बरवाडीह सिंघानी एवं पत्थलगड्डा चौक पर चलाया गया। जिसमें अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे नावाडीह के शिबू विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय चोवा विश्वकर्मा को 43690 रुपए, अशोक दांगी पिता स्वर्गीय धनेश्वर दांगी को 21845 का जुर्माना लगाया गया है। जबकि चौथा के कविंद्र दांगी पिता पूरण महतो को 21845 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बेलहर के दशरथ साव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.