हाजीपुर, नवम्बर 26 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विद्युत अधीक्षण अभियंता के निर्देशानुसार राजस्व संग्रहण एवं विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें टेक्नीशियन उमाशंकर साह,मानव बल रामनाथ पासवान व रंजन कुमार शामिल हुए। छापामार दल द्वारा राजापाकर अंतर्गत विभिन्न जगहों पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पुकार पासवान, पिता सरीखन पासवान, ग्राम पंचई जगदीश, मध्य विद्यालय पचई जगदीश के पास घरेलू परिसर में पहुंचा तो पाया कि उनके घरेलू परिसर में बिना विद्युत संबंध किए अवैध रूप से 78 वाट घरेलू संपर्क में विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। जिससे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना को 9911 रुपए की क्षति हुई...