देवघर, जनवरी 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के विभिन्न इलाकों में 28 जनवरी 2026 को विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी की गई। कार्रवाई में सहायक विद्युत अभियंता डेविड कुमार हांसदा के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जसीडीह के कर्मचारी, सारणी पुरुष, घनश्याम मंडल, मानव दिवस कर्मी, दीपू प्रसाद राम, राज कुमार, निरंजन मंडल, मंटु रजक शामिल थे। छापेमारी के दौरान सिद्धार्थ नगर व महेशमारा में फुलकुमारी देवी, मुन्नी देवी, चम्पा देवी, शुभम सिन्हा, निरया देवी और सरिता देवी को आवास में लगे वैध मीटर बायपास कर अवैध रूप से बिजली उपभोग करते हुए पकड़ा गया। प्रत्येक मामले में 1 के डब्ल्यू का भार था और कुल जुर्माना अलग-अलग लगाया गया। चोरी के तार जब्त कर लिए गए और उनका विवरण जब्ती सूची में दर्ज किया गया। सहायक अभियंता ने सभी मामलों को नगर थाना में दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.