समस्तीपुर, फरवरी 6 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर विद्युत चोरी की रोकथाम के लिये विद्युत विभाग ने छापेमारी की। इस मामले में विद्युत जेई कुणाल कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि गोपालपुर गांव के वार्ड आठ में रामदेव राय के पुत्र विजय राय के घरेलू परिसर में छापामारी के दौरान स्मार्ट मीटर को बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। वही बिरसिंहपुर के वार्ड 8 में सुनी पासवान के पुत्र दिनेश पासवान के घरेलू परिसर में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी कर जलाते हुये पाया गया। इधर, अकबरपुर गांव के वार्ड 10 में शिवनाथ दास के पुत्र रामू दास के यहां स्मार्ट मीटर को बाईपास करके विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। गोपालपुर वार्ड 6 में नवी हसन के पुत्र मोहम्मद शमीम एवं मंजिल मुबारक गांव के मोहम्मद महताब की पत्नी शाहिना परवीन के घर...