हाजीपुर, अगस्त 6 -- जंदाहा संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के सलहा गांव स्थित विद्युत ग्रिड उपकेंद्र परिसर से रात्रि में करीब 20 लाख का तांबा केबल अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। इस मामले में कंपनी के सुपरवाइजर सिवान निवासी संजीत कुमार सिंह ने अज्ञात चोर के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि जंदाहा थाना के सलहा स्थित विद्युत ग्रिड उप केंद्र के परिसर में तांबा का केवल कंपनी द्वारा लाकर रखा गया था। जिससे महनार से जंदाहा सर्किट को बनाने का काम किया जाना था। इसी बीच बीते रात्रि अज्ञात चोर ने विद्युत ग्रिड उपकेंद्र परिसर से करीब 20 लाख का तांबा केवल चुरा लिया। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.