देवरिया, जून 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर रामलीला मैदान रोड पर विद्युत केबल डालने के दौरान शुक्रवार को जलकल का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। वहीं शनिवार की सुबह भी क्षतिग्रस्त पाइप से बहता रहा। इससे राघव नगर के अधिकांश घरों की जलापूर्ति भी प्रभावित रही, वहीं कई घरों में पानी का फ्लो भी धीमा रहा। शहर के राघव नगर स्थित रामलीला मैदान रोड पर विद्युत विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड विद्युत केबल डाला जा रहा है। जिसके लिए सड़कों को खोदा जा रहा है। शुक्रवार को विद्युत केबल डालने के लिए विभाग द्वारा सड़क खोदते समय जलकल का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया और तेज गति से सड़क पर सप्लाई का पानी बहने लगा। पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद केबल डालने का काम रोक दिया गया और लेबर चले गए। वहीं देर शाम तक पानी सड़क पर बहकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.