जौनपुर, नवम्बर 13 -- सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर में विद्युत आपूर्ति शेड्यूल ठीक न होने से काम काज में लोगों को बड़ी परेशानियों को उठानी पड़ रही है। इसके चलते लोगों की दिन चर्या में व्यवधान उत्पन्न हो जा रहा है। नगर के मोहल्ला पुरानी संब्जी मंडी निवासी शिव मंदिर व्यवस्थापक सोनू गुप्त ने बताया कि सुबह छः से आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप कर दिया जाता है। जबकि यह कटौती का समय उचित नहीं है। इस दो घंटे के अंदर लोगों के लिए नहाने धोने व मंदिर की साफ सफाई आदि का समय होता है। उन्होंने शेड्यूल बदलकर सुबह आठ बजे के बाद विद्युत कटौती करने की जिला प्रशासन सें मांग की है। ताकि इससे होने वाले परेशानियों से लोगों को निजात मिल जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...