हाजीपुर, जनवरी 20 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निवारण के लिए हाजीपुर विद्युत प्रमंडल के सभी विद्युत कार्यालयों पर समस्याओं का समाधान किया गया। हाजीपुर विद्युत प्रमंडल के सभी विद्युत सब डिविजनों में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आने वाले उपभोक्ताओं के लिए बैठने से लेकर पेयजल और शौचालय की सुविधा प्रदान की गई। विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. सौरव कुमार ने बताया कि सभी विद्युत कार्यालयों में आयोजित समस्या समाधान शिविर के प्रथम दिन सोमवार को कुल 57 आवेदन प्रस्तुत किए गए। प्रस्तुत आवेदनों की जांच के लिए सभी विद्युत सेक्शन में कनीय अभियंता से लेकर बिजली कामगारों को तैनात किया गया था। प्रस्तुत आवेदनों के त्वरित समाधान करते हुए स्थल पर 26 ...