महोबा, फरवरी 13 -- महोबा, संवाददाता। विद्युत बकाया होने पर चेकिंग टीम के द्वारा कनेक्शन काटने से आग बबूला दबंग ने अवर अभियंता के खिलाफ अभद्रता करते हुए हंगामा काटा। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। श्रीनगर पुलिस को दी तहरीर में अवर अभियंता देवकीनंदन ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर इन दिनों गांव-गांव में उपभोक्ताओं को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 8 फरवरी को बरा गांव में अभियान चलाकर ग्रामीणों को बिल माफी योजना की जानकारी दी जा रही थी। बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे थे। उनके साथ टीम में ईश्वरदास, अरविंद्र कुमार, राहुल, मनीष और अजय कुमार मौजूद थे। कनेक्शन कटने से आग बबूला सूरज तिवारी आया और अभद्रता करने लगा। बिल जमा करने की बात करने पर काटे गए कनेक्शन को जोड़ने की बात कही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.