संतकबीरनगर, मई 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पावर कारपोरेशन के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने बाइक रैली निकाल कर विरोध जताया। संविदा कर्मियों को हटाने का आदेश वापस लेने की मांग की। शहर में भ्रमण करने के बाद रैली समाप्त हुई। बिजली निजीकरण के विरोध में अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय से बाइक रैली निकाली। रैली बैंक चौराहा से आजाद चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक गई। इस दौतान 500 से अधिक बिजली कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। रैली शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। संघर्ष समिति के पदाधिकारी इं. राजेश कुमार ने कहा है कि निजीकरण की दृष्टि से बड़े पैमाने पर सभी विद्युत वितरण निगमों से संविदा कर्मियों को हटाए जाने का आदेश तत्काल वापस लिया जाए। संघर्ष समिति ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.