बस्ती, फरवरी 12 -- बस्ती। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स की अपील पर बिजली कर्मचारी और अभियंता गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव पंकज कुमार ने बताया कि पॉवर सेक्टर के निजीकरण, इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 एवं प्रस्तावित नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 को वापस लेने तथा पावर सेक्टर के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। हमारी मांग है कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त की जाए। बताया कि बिजली कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी आंदोलन में शामिल होने का ...