लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन 22 फरवरी को कैसरबाग स्थित गांधी भवन में वार्षिक अधिवेशन मनाएगा। संगठन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी ने रविवार को नरही स्थित कार्यालय में बताया कि चार फरवरी को कर्मचारी समस्याओं के समाधान के लिए नोटिस प्रबंधन को दी गई थी, जिसमें 12 फरवरी से अनिश्चितकालीन अनशन प्रस्तावित था, लेकिन प्रबंधन के आश्वासन के बाद अनशन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों में लिपिकीय संवर्ग के सेवा विनियमावली के विरुद्ध स्थानांतरण पर रोक, तृतीय श्रेणी कार्मिकों को 6600 रुपये का समयबद्ध वेतनमान, पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करना, संविदा कर्मियों के वेतन में वृद्धि और निकाले गए कर्मियों की बहाली शामिल है। साथ ही, सेवानिवृत्त कर्मियों की विद्युत सुविधाओं को बहाल रखने और पुरा...