देवरिया, मई 24 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में कतिपय कार्मिक संगठनों ने 29 मई, 2025 से प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस संभावित हड़ताल के दृष्टिगत प्रदेश सरकार के निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार के समीप एक तकनीकी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष के लिए दूरभाष नंबर 05568-222261, 225351, 223331 तथा मोबाइल/ व्हाट्सएप नंबर 9838238006 निर्धारित किए गए हैं। नियंत्रण कक्ष का संचालन तीन पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह 6 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.