औरंगाबाद, जून 29 -- औरंगाबाद, हिंदुस्तान संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के गौरा बारा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से अजीत कुमार घायल हो गया। वह कमलेश राम का पुत्र है। परिजनों ने बताया कि अजीत पंखे का तार जोड़ रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। तीन बाइक दुर्घटनाओं में चार घायल, एक रेफर औरंगाबाद, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में रविवार को तीन अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पहली घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के कडसारा पेट्रोल पंप के पास कामेश्वर यादव और उनकी पत्नी फूलिया देवी घायल हो गए। दोनों अपने बेटे मनोज कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी एक गाय बाइक पर कूद गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद...