संतकबीरनगर, मई 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर के सादिकगंज के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। शहर में जुड़ने के बाद भी शहर जैसी सुविधा नहीं मिल पा रही है। सड़क, नाली के साथ-साथ पानी जैसी मूल जरूरतें भी लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। ओवरहेड वाटर टैंक बन कर तैयार है। बोरिंग भी हो चुकी है, लेकिन विद्युत कनेक्शन के अभाव में पानी नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी की बहुत जरूरत पड़ रही है। सादिकगंज जब ग्रमीण क्षेत्रों में था तो ही हर घर जल योजना के तहत यहां पर पानी की टंकी बनाई गई और बोरिंग भी कराई गई है। पानी की टंकी बन कर पूरी तरह से तैयार हुई। इसी के साथ सादिकगंज गांव नगरपालिका की सीमा में आ गया है। सादिकगंज के साथ ही बनियाबारी गांव भी शहर का हिस्सा बन गया। इन दोनों गांवों को विधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.