देहरादून, फरवरी 17 -- रुड़की। विद्युत कटौती के विरोध में भाजपा नेता हितेश शर्मा के नेतृत्व में झबरेड़ा के लोगों ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेता शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने के बाद भी झबरेड़ा एवं अन्य देहात क्षेत्र में विद्युत कटौती हो रही है। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत से उनकी तीखी नोंकझोंक भी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...