महोबा, फरवरी 12 -- श्रीनगर बेलाताल मार्ग में ननवारा के पास बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का कहना है कि बिजली की कटौती से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।शिकायतों के बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों का शोषण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी रंजिश की झूठी शिकायतों पर विभाग बिजली चोरी के मामला दर्ज कर रहा है। कई ग्रामीणों के विभाग के द्वारा कनेक्शन काटे गए है। आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति भी बाधित होती है। सड़क जाम से वाहनों की कतारे लग गई। सूचना पर कुलपहाड़ प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, चौकी प्रभारी सुजीत कुमार, रमेश कांत त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओ विद्युत प्रदीप कुमार ने पदाधिकारियों से बात करते हुए समस्या के निस्तारण कराने का आश्वासन देकर जाम खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.