मधुबनी, फरवरी 18 -- मधेपुर। मधेपुर थाने के पचही गांव में अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर आटा-चक्की चलाने वाले गांव के ही गुलाम रसूल के पुत्र मो राशिद रजा के विरूद्ध थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मधेपुर के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि विद्युत अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता के आदेशानुसार पचही गांव में सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें पचही गांव निवासी गुलाम रसूल के औद्योगिक परिसर में कार्यरत स्मार्ट मीटर के इनपुट सर्विस तार को छिलकर मीटर बाईपास करते हुए एमसीवी के द्वारा उसका पुत्र मो राशिद रजा अवैध रूप से आटा चक्की तथा तेल निकालने के कार्य के लिए विद्युत ऊर्जा का चोरी कर रहा था। जिससे नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पटना को 4,39,967 रुपए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.