फिरोजाबाद, जनवरी 1 -- उत्तर प्रदेश विद्युत कॉरपोरेशन लिमिटेड की मांग पर प्रदेश सरकार ने एक मुश्त समाधान योजना के प्रथम चरण को तीन दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लिया गया है। अब तीन जनवरी तक विद्युत उपभोक्ता प्रथम चरण के तहत मिलने वाली छूट का लाभ उठा सकते हैं। पहले प्रथम चरण 31 दिसंबर तक चलना था। अधीक्षण अभियंता शहरी क्षेत्र विजय सिंह खेड़ा ने बताया है कि प्रथम चरण में राजस्व वसूली को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था उसको ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा प्रथम चरण को तीन दिन के लिए बढ़ाया है। 31 दिसंबर को जिस तरह से विद्युत विभाग में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई थी उसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा भी शासन से प्रथम चरण को आगे करने की मांग ...