एटा, दिसम्बर 17 -- एटा। विद्युत उपकेन्द्र अलीगंज देहात पर तैनात जेई सुंदर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 दिसंबर को उपकेन्द्र से चोर तार सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। जानकारी होने के जेई ने चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक पर हमला कर किया घायल एटा। थाना राजा का रामपुर के गांव लुहारी गवी निवासी मुशाायद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को गांव के ही सारिक सहित तीन आरोपियों ने मिलकर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कहासुनी के बाद युवक पर हमला एटा। थाना जैथरा के गांव खरौली निवासी सौरभ ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 दिसंबर को गांव नगला जई निवासी पुष्पेन्द्र सहित आठ आरोपियों ने मिलकर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने खा...