दुमका, जून 15 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।लगातार मिल रही शिकायत के बाद शुक्रवार की देर शाम रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने विद्युत उपकेंद्र रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन कर्मी बगैर सूचना के गायब मिले। ज्ञात हो कि विद्युत उपकेंद्र रामगढ़ में सुभाष चंद्र दास जूनियर लाईनमैन के पद पर तैनात हैं, जबकि तकनीकी सहायक के पद पर अजय कुमार मिश्रा, विनोद कुमार साहु, सुखलाल मुर्मू तथा प्रधान मुर्मू पदस्थापित हैं। इन चारों की ड्यूटी पावर सबस्टेशन में लगाई गई है। ड्यूटी के रोस्टर चार्ट के हिसाब से 8-8 घंटे के शिफ्ट में ड्यूटी की जानी चाहिए। लेकिन व्यावहारिक रूप से इस ड्यूटी रोस्टर का पालन नहीं होता। बीडीओ के औचक निरीक्षण में पता चला कि चारों में से कोई एक व्यक्ति लगातार सात-आठ दिन तक प्रतिदिन तीनों शिफ्ट में ड्यूटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.