गंगापार, मई 22 -- करमा सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के करमा, बरौली, दानपुर, राजापुर, चिल्ली चकिया, उभारी सहित दर्जनों गांवों में विद्युत उपकेंद्र गौहनिया से विद्युत आपूर्ति की जाती है। पिछले कुछ दिनों से विद्युत उपकेंद्र गौहनिया की 33 केवी लाइन नारीबारी प्रथम के जर्जर तार व पोल की मरम्मत का काम चल रहा है जिससे लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। बुधवार को कार्यालय उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड रीवारोड से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई जिसके अनुसार 22, 24 व 26 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। भयंकर गर्मी में आये दिन बिजली न मिलने से लोगों में काफी आक्रोश है। करमा के अनुराग जायसवाल, नितिन केसरी, धर्मेंद्र सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.