शामली, मई 24 -- खेतों में विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने उपकेंद्र पर हंगामा कर दिया। उन्होंने निर्बाध आपूर्ति की मांग की है। शुक्रवार को भाकियू नेता राजेश के साथ संगठन के कार्यकर्ता और किसान पंजीठ स्थित उपकेंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने खेतों पर आपूर्ति नहीं मिलने पर हंगामा किया। बताया कि दो-तीन दिन पूर्व आई आंधी के कारण कई जगहों पर तार टूट गए थे। आरोप है कि विद्युत कर्मचारियों ने तार दुरूस्त नहीं किए। इसके बाद किसानों ने खुद तार दुरूस्त किए। लेकिन, आपूर्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने निर्बाध आपूर्ति की मांग की है। हालांकि, आपूर्ति सुचारू होने पर किसान शांत हुए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अख्लाक प्रधान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...