देवरिया, जुलाई 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र से दो दिनों से लगातार विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने के चलते भीषण गर्मी में लोग उबल रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार की देर रात जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने देर रात विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए उप केंद्र पर पहुंच गयी। डीएम ने विभागीय अधिकारियों से समस्या के बारे में जानकारी ली और उसके तुरंत समाधान का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपकेंद्र पर बार-बार विद्युत संबंधी समस्या उत्पन्न होने को लेकर जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने जिलाधिकारी को खराबी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि देर समय तक किसी भी फीडर से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है तो इसकी जानकारी आम जनता को दी जाए जिससे जनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.