शामली, जनवरी 30 -- विद्युत विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को सीधे लाइन से बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही कनेक्शन काटते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की। बिजली विभाग की टीम बुधवार को क्षेत्र में राजस्व वसूली और विद्युत चोरी रोकने के उद्देश्य से सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान गंगारामपुर खेड़की गांव में अमरीश और सुलेन्द्र नामक व्यक्तियों के घरों पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि दोनों उपभोक्ता मीटर को दरकिनार कर सीधे लाइन से अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे।टीम ने मौके पर ही अवैध तार हटवाए और विद्युत आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद कर दी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को राजस्व का नुकसान ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.