बोकारो, अगस्त 5 -- चंद्रपुरा। डीवीसी आवासीय कॉलोनी की महिलाओं ने रांगामाटी पंचायत सचिवालय में सावन महोत्सव मनाने हुए गीत, संगीत व नृत्य सहित कई प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रमुख चांदनी परवीन व मुखिया अनिता कुमारी नंदकुलियार ने कहा कि सावन माह आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे को दर्शाती है। भारत में महिलाओं के लिए सावन महोत्सव का विशेष महत्व है। दीपिका बेहरा, चंद्राली, अनिता देवी, निशा सिन्हा, मोनिका मंडल, संगीता राय, करूणा पांडेय, वीणा, श्वेता शर्मा, अनीता सिंह, वंदना, रूपा, शोभा दुबे, नीलम राय, सुषमा यादव, प्रभा सिंह, अर्चना सिन्हा, रानी प्रिया, शैलप्रिया व रेखा सहित कई महिलाएं थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...