बोकारो, सितम्बर 30 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। विद्युतनगरी चंद्रपुरा के डीवीसी कालोनी व आसपास के इलाके में दुगार्ेत्सव की धूम है। डीवीसी कालोनी में सात जगह पर प्रतिमा स्थापित कर मां की पूजा की जा रही है। डीवीसी की स्थापना व चंद्रपुरा थर्मल प्लांट बनने के बाद डीवीसी से संबंधित लोगों ने कालोनी के भीतर आदि पल्ली में वर्ष 1959 पूजा की शुरूआत की जो आज तक जारी है। इसके बाद पश्चिम पल्ली में वर्ष 1969 से पूजा की शुरूआत हुई। यहां के थाना मैदान सेंट्रल जोन में वर्ष 1964 से प्रतिमा स्थापित कर पूजा की शुरूआत हुई है। इसके बाद डी टाइप पूर्वा पल्ली, झरनाडीह सीआईएसएफ कैंप, दार्जिलिंग कालोनी में दुर्गापूजा की शुरूआत हुई, जो आज तक जारी है। इस साल भी पश्चिम पल्ली और आदि पल्ली में आकर्षक पंडाल और प्रतिमा का निर्माण किया गया है। पूजा के रंग में पूरी विद्युतनगरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.