मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- गांव दत्तियाना में अनूसूचित वर्ग की लड़की से दुर्व्यवहार करने के आरोपी विद्युत कर्मियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। गुरूवार को गांव दत्तियाना के दर्जनों ग्रामीण छपार थाने पर पहुंचे और हंगामा करते हुए दत्तियाना बिजलीघर के कर्मचारियों पर घर में घुसकर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। भाकियू के सदर ब्लाक अध्यक्ष गुलशन चौधरी ने विद्युत विभाग के कर्मचारी बेलगाम हो गए। पांच हजार रूपये का बिल बकाया होने पर भी किसान व मजदूरों के कनेक्शन काटे जा रहे है। विद्युतकर्मी घरों में घुसकर महिला व लडकियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे है। दत्तियाना में अनूसूचित वर्ग के व्यक्ति के घर का कनेक्शन काटने का विरोध करने पर विद्युतकर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। और उसके विरुद्ध जाति सूचक टिप्पणी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.