प्रयागराज, जनवरी 22 -- शहर में चल रहे बस स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य के बीच यात्रियों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए यूपी रोडवेज ने विद्या वाहिनी मैदान में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन के विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी। बस स्टेशन के पीछे के हिस्से में समतलीकरण और खड़ंजा बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त यात्री शेड और शौचालय भी बनाए जाएंगे। सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास के बाद वहां से संचालित प्रयाग और लीडर रोड डिपो की बसों को विद्या वाहिनी मैदान में शिफ्ट किया गया था। जबकि सिविल लाइंस डिपो की बसों को झूंसी भेजा गया। इसके बाद जीरो रोड बस स्टेशन के पुनर्विकास की शुरुआत होते ही वहां की बसों को लेप्रोसी नैनी में संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में तीन अलग-अलग स्थानों से बसों के संचालन के क...