मथुरा, नवम्बर 26 -- सौंख। बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया। प्रातःकालीन सभा में छात्रों ने नाट्य प्रस्तुति से संविधान की महत्ता एवं उसके मूल्यों का संदेश दिया। शिक्षा प्रभारी एसवी सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनता है। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान बनाया एवं इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया था। इसके प्रति जागरूकता के लिए 2015 में भारत सरकार ने इस दिन को संविधान दिवस घोषित किया। प्राचार्य देवाशीष सेन ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा व सर्वसमावेशी संविधान है। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ भीमराव अंबेडकर थे। इसे बनाने में 166 दिन लगे। इसमें ब्रिटेन, आयरलैंड, स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस, कनाडा अमेरिकी संविधानों की मह...