लोहरदगा, फरवरी 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में शनिवार को स्नेह मिलन समारोह आयोजित कर कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। आचार्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय को प्रभु श्री राम, मां सरस्वती, भारत माता का चित्र व खेल सामग्री भेंट दिया गया। प्रधानाचार्य एवं आचार्यों ने विद्यार्थियों को परीक्षा कीट दिया। मौके पर प्रिंसिपल मनोहर मोदी ने कहा कि आप सभी माध्यमिक शिक्षा पूर्ण कर उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होंगे। आपके अध्ययन का दायरा बढ़ेगा ऐसे में बड़े ही संयमित तरीके से परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपको जो यहां शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्य बताए गए हैं, उसके अनुसार अपने को तराश कर भविष्य संवारें। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किया और बताया कि इस विद्यालय में बीते पल स्वर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.