मथुरा, जनवरी 29 -- बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा में विज्ञान प्रदर्शनी को आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबंध निदेशक गौरव सिंह, प्रबंधक प्रह्लाद सिंह, प्राचार्य देवाशीष सेन ने दीप प्रजवलित कर किया I चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरुकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वाई-फाई तकनीक, स्वचालित प्रणालियों,जल संरक्षण, भूकंप ,वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली ,सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिचाई पद्धति, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.