लोहरदगा, जनवरी 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में 12वीं विज्ञान और कला संकाय के छात्र-छात्राओं के सम्मान में सोमवार को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, ओम और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। मंच संचालन 11वीं विज्ञान के छात्र हर्ष कुमार सिंह और विजय कुमार साहू ने किया। कॉलेज के प्राचार्य विपिन कुमार दास ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अंतिम क्षणों में भी कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त की जा सकती है। सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में छात्रा रीतू कुमारी के समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 11वीं कला और विज्ञान की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। छात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.