लोहरदगा, सितम्बर 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लोहरदगा में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद विद्यालय के कार्यशालाओं और प्रयोगशालाओं में उपकरणों का पूजन किया गया। उनके सुरक्षित और सदुपयोग की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, आचार्य, विद्यार्थियों ने सहभागिता की। भगवान विश्वकर्मा से विद्यालय की उन्नति, सभी के उज्ज्वल भविष्य और समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.