रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। शहर के विद्या मंदिर इंटर कालेज में नियंत्रक की तैनाती कर दी गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी करते हुए राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को यहां का नियंत्रक नियुक्त कर दिया है। बीते कुछ समय से यहां के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के बीच में विवाद चल रहा है। जिसमें बीच में प्रधानाचार्य और एक अध्यापक को हटा दिया गया था। बाद में मंडलीय समिति की ओर से इसकी जांच कराई गई। जिसमें समिति की ओर से प्रधानाचार्य और शिक्षक का निलंबन अवधि का वेतन भुगतान के आदेश हुए हैं। साथ ही शिक्षकों की सेवा संबंधी प्रकरण के निस्तारण के लिए छह माह की अवधि तक नियंत्रक नियुक्त कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नियंत्रक की तैनाती हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...