बदायूं, फरवरी 22 -- बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती से संबद्ध शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने कालजयी कृति पर आधारित गोदान फिल्म देखी। यह फिल्म दिखाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मानव जीवन में गाय के महत्व से परिचित कराना और भारतीय रीतियों के पीछे छिपे वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझाना था। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते दुष्प्रभावों को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता अनिवार्य है। शताब्दी वर्ष के दौरान संघ द्वारा पंच परिवर्तन के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पथ संचलन, गृह संपर्क और हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से समाज को संगठित एवं संस्कारित करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.