विकासनगर, दिसम्बर 31 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में बुधवार को वार्षिकोत्सव 'मंथन-2025' धूमधाम से मनाया गया। समारोह में शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन राज्य सभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर दिया। मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक धनंजय ने कहा कि विद्या भारती की पंचपदी शिक्षा प्रणाली से अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नैतिक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक क्षेत्र में विकास होता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति नई सोच और नई खोज का पहलू है। उन्होंने कहा कि हमें गुलामी की मानसिकता से बाहर आना होगा और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.