सीतापुर, नवम्बर 29 -- सीतापुर, संवाददाता। विद्या भारती के केंद्रीय अधिकारियों के राष्ट्रीय प्रवास के क्रम में अखिल भारतीय मंत्री शिव प्रसाद ने शनिवार को आनंदी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवन के साथ हुई। इस दौरान मंत्री शिव प्रसाद ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। शिशु वाटिका के 12 आयामों का निरीक्षण किया। विद्यालय की शिशु वाटिका को देखकर उन्होंने प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के साथ बैठक करके उन्हें परीक्षा में सफलता का मंत्र दिया। इसके बाद अध्यापकों के साथ बैठक की। इस मौक पर भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, जन शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश अवस्थी व संभाग निरी...