बागपत, अप्रैल 22 -- कस्बे के विद्या भवन पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा जानवी ने जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल, शिक्षकों और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह में जानवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि जानवी शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही है। उसने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद बागपत में दूसरा स्थान हासिल किया था। अब उसने जेईई मेन्स परीक्षा 89.75 परसेंटाइल अंकों के साथ उत्तीर्ण कर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सम्मान समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक, शिक्षक धर्मपाल शर्मा, सलीम मलिक सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.