गोंडा, दिसम्बर 15 -- छपिया। प्राथमिक विद्यालय कोटखास में कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्रा संस्कृति मिश्रा ने शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से कक्षा छह में दाखिला के लिए आयोजित विद्या ज्ञान प्रवेश प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है। संस्कृत मिश्रा की इस उपलब्धि पर उसके पिता स्वदेश मिश्र, विद्यालय के शिक्षकों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने छात्र संस्कृति मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...