गंगापार, दिसम्बर 11 -- कौंधियारा, हिंस। पीएस हथिगनी, कौंधियारा की कक्षा पांच की छात्रा नैन्शी पटेल ने विद्या ज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा में प्रयागराज जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यह परीक्षा 30 नवंबर 2025 को संपन्न हुई थी। परिणाम जारी होते ही विद्यालय में उत्साह का माहौल बन गया। नैन्शी, अशोक पटेल और सुषमा पटेल की पुत्री हैं। विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार तथा शिक्षक महताब आलम सिद्दीकी, पूजा मिश्रा, रूपेश कुशवाहा और शिक्षा मित्र कपिल देव भारतीय ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि नैन्शी प्रारंभ से ही मेधावी और अनुशासित रही है। परिवारजनों ने उसकी सफलता को नियमित अध्ययन और दृढ़ परिश्रम का परिणाम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...