मुंगेर, फरवरी 21 -- बरियारपुर। गुरुवार की रात मध्य विद्यालय, कल्याणपुर में कमरे का ताला तोड़कर 22 सीलिंग पंखा चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंद्रा कुमारी ने थाना को आवेदन दिया है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंद्रा कुमारी ने बताया कि घटना की रात विद्यालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में पंकज कुमार की ड्यूटी थी, लेकिन वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में बाढ़ चला गया था। सुबह वापस आने के बाद रातभर जागने के कारण वह सो गए, इसी दौरान चोरी की घटना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...